फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दोबारा लॉकडाउन लगाने पर कोई विचार नहीं : सत्येंद्र जैन

Mon, 14 Sep 2020 01:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन - फोटो : ANI
विज्ञापन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि अब लॉकडाउन का समय निकल चुका है। दोबारा लॉकडाउन लगाने पर कोई विचार नहीं है। लॉकडाउन के बाद काफी अनुभव मिला है। कोरोना संक्रमण को रोकने का सबसे प्रभावी तरीका मास्क पहनना है। अगर आप मास्क पहनते हैं तो काफी हद तक संक्रमण से बच सकते हैं। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भी जरूरी है। देखा जा रहा है कि पिछले कुछ दिन से लोगों ने मास्क पहनना ही बंद कर दिया है। लोगों को जागरूक करने के लिए सरकार लगातार अभियान चला रही है।
विज्ञापन


सत्येंद्र जैन ने कहा कि सरकार प्रतिदिन 60 हजार टेस्ट कर रही है। जितने अधिक टेस्ट होंगे, संक्रमण को रोकने में उतनी ही मदद मिलेगी। जांच बढ़ाने के कारण ही दैनिक मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। उम्मीद है कि 10 से 15 दिन के बाद केस आने कम हो जाएंगे।

सभी निजी अस्पतालों पर लागू होगा 80 प्रतिशत आईसीयू बेड आरक्षित करने का आदेश
सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार ने दिल्ली के निजी अस्पतालों में उपलब्ध आईसीयू बेड में से 80 फीसदी बेड कोविड-19 मरीजों के लिए सुरक्षित करने का आदेश जारी किया है। यह आदेश सभी निजी अस्पतालों पर लागू होगा। जिन निजी अस्पतालों में आईसीयू बेड अभी अन्य मरीजों से भरे हैं, उनके खाली करने के बाद वह कोविड-19 में शामिल कर लिए जाएंगे। जैन ने कहा कि दिल्ली में कोविड के 14372 बेड में से 7938 बेड भरे हैं। अभी भी लगभग 50 प्रतिशत बेड खाली हैं। केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के अस्पतालों में आईसीयू बेड अभी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें