फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्येंद्र जैन: CCTV फुटेज का प्रसारण रोकने को लेकर दायर याचिका ली वापस, उच्च न्यायालय का खटखटाएंगे दरवाजा

Thu, 24 Nov 2022 04:59 PM IST
Digvijay Singh एएनआई, नई दिल्ली

सार

तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येन्द्र जैन ने एक के बाद एक सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद कोर्ट का रुख किया था। सत्येंद्र जैन की ओर से दिल्ली की एक अदालत में याचिका दाखिल की गई थी । याचिका में मांग की गई थी  कि सीसीटीवी फुटेज मीडिया में लीक न किये जाएं। यह अर्जी सत्येंद्र जैन की तरफ से उनके वकील ने कोर्ट में दायर की थी । 
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट राहुल मेहरा ने उस अर्जी को वापस ले लिया है जिसमें जैन से संबंधित सीसीटीवी की किसी भी क्लिप को प्रसारित करने के लिए मीडिया को निर्देश देने की मांग की गई थी। जैन इसके बजाय उच्च न्यायालय का रुख करेंगे। 

विज्ञापन

तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येन्द्र जैन ने एक के बाद एक सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद कोर्ट का रुख किया था। सत्येंद्र जैन की ओर से दिल्ली की एक अदालत में याचिका दाखिल की गई थी । याचिका में मांग की गई थी  कि सीसीटीवी फुटेज मीडिया में लीक न किये जाएं। यह अर्जी सत्येंद्र जैन की तरफ से उनके वकील ने कोर्ट में दायर की थी । 

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन ने याचिका में कहा था कि उन्हें जेल में उचित भोजन नहीं दिया जा रहा है। जैन ने  कोर्ट से अपील की थी कि जेल प्रशासन को निर्देश दिया जाए की जेल में उनको पारंपरिक खाना उपलब्ध कराया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें