फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: दैनिक मामले और संक्रमण दर हो रही कम, स्वास्थ्य मंत्री बोले- लॉकडाउन से कोरोना काबू में आया

Thu, 27 May 2021 01:13 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सत्येंद्र जैन ने कहा कि मरीजों की संख्या के हिसाब से अस्पतालों में बेड बढ़ाए जा रहे हैं। जिन सरकारी अस्पतालों में फंगस का इलाज चल रहा है। वहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है। 
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन, स्वास्थ्य मंत्री दिल्ली - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से दिल्ली में अब कोरोना काबू में आ रहा है। ब्लैक फंगस को लेकर उन्होंने कहा कि दिल्ली में इसके कुल 613 मामले हैं। ब्लैक फंगस की दवाई की बहुत कमी है। मरीजों की संख्या के हिसाब से काफी कम इंजेक्शन मिल रहे हैं। 

विज्ञापन

    
पत्रकारों से बात करते हुए सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में अब दैनिक मामले के साथ ही संक्रमण दर भी तेजी से कम हो रही है। संक्रमण दर अब 2 फीसदी से कम है ,जो एक समय 36 फीसदी हो गई थी। यह एक अच्छा संकेत हैं। ब्लैक फंगस के मामलों पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि इस बीमारी का संक्रमण भी एक बड़ी चुनौती है। ब्लैक फंगस के मामले बीते कुछ दिनों में तेजी से बढ़े हैं। 23 मई को करीब 200 मरीज अस्पतालों में भर्ती हुए थे। पिछले दो दिन में करीब 70 मरीज प्रतिदिन आए हैं। इसमें दो तिहाई केस दिल्ली के और एक तिहाई बाहर के हैं। 
    
उन्होंने कहा कि मरीजों की संख्या के हिसाब से अस्पतालों में बेड बढ़ाए जा रहे हैं। जिन सरकारी अस्पतालों में फंगस का इलाज चल रहा है। वहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है। 
विज्ञापन


इंजेक्शन की कमी बड़ी समस्या
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ब्लैक फंगस के इंजेक्शन का कोटा केंद्र सरकार ने तय किया हुआ है। उसके हिसाब से दिल्ली को जो कोटा मिल रहा है वो बहुत कम है। हमारी अपील है कि ज्यादा से ज्यादा इंजेक्शन मुहैया कराए जाएं। 

इस बीमारी के कारणों पर उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि कोरोना से संक्रमित हुए स्टेरॉयड लेने वाले लोग ही इसकी चपेट में आ रहे हैं। जितने भी मामले आ रहे हैं उन सभी को कोरोना हुआ है। कोरोना के बाद अगर किसी की शुगर ज्यादा है और स्टेरॉयड नहीं भी दिया है तो भी खतरा है। 

मोहल्ला क्लीनिक ने की लोगों की सेवा
मोहल्ला क्लीनिक पर विपक्ष द्वारा सवाल खड़े किए जाने पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 450 मोहल्ला क्लीनिक पूरी तरह से चल रहे हैं।सिर्फ 10 से 12 क्लीनिक बंद किए गए थे,क्योकि इनके डॉक्टर संक्रमित हो गए थे। उन्होंने कहा कि इन क्लीनिक में सिर्फ ओपीडी कि सेवा दी जाती है। वहां मरीजों को भर्ती नहीं किया जाता है। जैन ने कहा कि कोरोना काल मे सबसे ज्यादा मरीज बुखार या अन्य परेशानी होने पर मोहल्ला क्लीनिक में जाते थे। कोरोना काल में इनसे बड़ी मदद मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें