फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संकट: सत्येंद्र जैन बोले, केंद्र सरकार दिल्ली में पॉवर कट करने को कर रही मजबूर

Tue, 12 Oct 2021 09:17 PM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि एनटीपीसी दिल्ली सरकार के करार के अनुसार आधी बिजली दे रहा है। लिहाजा पावर कट करने के लिए दिल्ली सरकार को मजबूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने केंद्र सरकार पर दिल्ली में पॉवर कट करने को मजबूर करने का आरोप मढ़ा है। उन्होंने तर्क दिया है कि राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम लिमिटेड (एनटीपीसी) दिल्ली सरकार के करार के अनुसार आधी बिजली दे रहा है। एनटीपीसी दिल्ली सरकार को 3500 मेगावाट बिजली देता था, लेकिन इन दिनों 1750 मेगावाट बिजली दे रहा है। लिहाजा पावर कट करने के लिए दिल्ली सरकार को मजबूर किया जा रहा है।

विज्ञापन


सत्येंद्र जैन कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार कहती है कि कोयले की कोई कमी नहीं है और दूसरी तरफ बैठक कर कहती है कि कोयले की जिम्मेदारी अब केंद्रीय मंत्री संभालेंगे। केंद्र सरकार बताए कि कोयले की कमी है या नहीं है या फिर जानबूझकर ऐसा किया जा रहा है।

विज्ञापन

दिल्ली में एक भी पॉवर प्लांट कोयले से संचालित नहीं
मीडिया से बातचीत में सत्येंद्र जैन ने यह भी कहा कि दिल्ली में एक भी कोयले से पॉवर प्लांट नहीं चलता है और भाजपा इस पर सिर्फ अफवाह फैला रही है। दिल्ली में गैस से चलने वाले बिजली के पावर प्लांट हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने दिल्ली को निर्धारित दर पर गैस देना बंद कर दिया है, जिसके कारण दिल्ली सरकार को बिजली उत्पादन करने के लिए मार्केट रेट पर गैस खरीदनी पड़ रही है। इसकी वजह से बिजली उत्पादन दर बढ़ चुकी है। इसके बावजूद दिल्ली सरकार दिल्ली के लोगों को 24 घंटे बिजली मुहैया करवा रही है।

क्या सचमुच कोयले की कमी या जानबूझकर हो रही बिजली कटौती
जैन ने केंद्र सरकार से पूछा कि क्या सच में देश में कोयले की कमी है या फिर जानबूझकर बिजली की कटौती की जा रही है? पिछले कुछ दिनों से एनटीपीसी ने अपने पॉवर प्लांट में बिजली का उत्पादन आधा कर दिया है। ऐसा उन्होंने एक प्लांट पर नहीं किया है, बल्कि देश में स्थित अपने सभी प्लांट में किया है। 5-6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री को इस विषय पर पत्र भी लिख चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें