नोएडा के सेक्टर 62 स्थित सत्यम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा सत्यम कॉलेज ऑफ एजुकेशन और स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में जाने माने संस्थान "हार्टफुलनेस" के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वर्चुअल सेशन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ बिनीता अग्रवाल के ओपनिंग रिमार्क्स से हुआ। सत्यम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की चेयरपर्सन स्नेहा सिंह और ट्रस्टी सेक्रेटरी प्रदीप गुप्ता ने रोजमर्रा की जिंदगी में योग की आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभीको रोज योगाभ्यास करने की सलाह दी।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता योगाचार्य विशाल शर्मा और रजनी शेखर थे। कार्यक्रम में योग पर संवाद के अतिरिक्त लाइव सेशन भी हुआ। दोनों वक्ताओं ने दर्शकों के प्रश्नों के उत्तर दिए और साथ ही डेली रुटीन के साथ योग को भी जोड़ने का सुझाव दिया।
इस एकदिवसीय वर्चुअल सेशन में दिल्ली और नोएडा के विभिन्न स्कूलों, संस्थानों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की छात्र- छात्राओं को भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ।