फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: जेएनयू में हड़ताल से बिगड़ रही सफाई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिवाली के त्योहार के बीच जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में संविदा कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते कैंपस में साफ-सफाई से लेकर कई दूसरी व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। हालात बिगड़ते देख वार्डन और छात्र खुद से साफ-सफाई के कार्य में जुट गए हैं। शुक्रवार को ब्रह्मपुत्र हॉस्टल में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


जेएनयू के एसोसिएट प्रोफेसर क्रिस्टु दास ने कहा कि जिस तरह विरोध प्रदर्शन करना अधिकार है, उसी तरह विरोध के जवाब में अपनी बात रखना भी लोकतांत्रिक अधिकार है। विश्वविद्यालय की स्वच्छता और बेहतर माहौल बनाए रखने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। बता दें कि जेएनयू में सफाई, मेस, सुरक्षा बागवानी और रखरखाव के कार्य से जुड़े 500 से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर हैं। कर्मचारी परिसर में मार्च निकालकर वेतन कटौती, लंबित बोनस, मनमाने निलंबन और श्रम अधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ विरोध जता रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें