फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक का सेल्स एग्जीक्यूटिव गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दक्षिण जिले की साकेत थाना पुलिस ने साकेत स्थित अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक के सेल्स एग्जीक्यूटिव कुमार कुनाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी बैंक के ग्राहकों के साथ ठगी करता था। वह करीब चार लाख रुपये की ठगी कर चुका था।
विज्ञापन

दक्षिण जिला डीसीपी विजय कुमार के अनुसार बैंक की ओर से 25 जुलाई को थाने में शिकायत दी गई थी। बैंक के अनुसार कुछ ग्राहकों ने शिकायत की थी कि उनसे क्रेडिट कार्ड का चार्ज वसूला जा रहा है, जबकि उन्होंने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया ही नहीं था। बैंक की आंतरिक जांच में पता चला कि सेल्स एग्जीक्यूटिव कुमार कुनाल ने ग्राहकों के दूसरे क्रेडिट कार्ड बनवा लिए थे और अपने पत्ते पर मंगवा लिए थे। आरोपी इन क्रेडिट कार्ड को खुद ही इस्तेमाल करता था। एसीपी हौजखास रजनीश की देखरेख में एसआई अवधेश दीक्षित की टीम ने आरोपी कुमार कुनाल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें