फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sakshi Murder Case: साक्षी के दोस्त झबरू ने उड़ाया था मजाक, साहिल ने ठान लिया ले लूंगा जान; पढ़ें Inside Story

Wed, 31 May 2023 10:14 PM IST
अनुज कुमार पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

साक्षी हत्याकांड में लगातार नए नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि धमकी और अश्लील मजाक से साहिल आगबबूला हो गया था और इसके बाद हत्या की साजिश रची थी। 
विज्ञापन
हत्यारा साहिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साक्षी की मौजूदगी में उसके दोस्तों के अश्लील मजाक और धमकी मिलने से आगबबूला साहिल ने हत्या की खौफनाक साजिश रची। उसने तय किया कि उसे साक्षी और उसके दोस्तों में से कोई मिल जाएगा। उसकी बेरहमी से हत्या कर देगा। उसने तय कर लिया था कि वह चाकू से जब तक वार करता रहेगा, जब तक मौत नहीं हो जाती। पुलिस पूछताछ में यह खुलासा साहिल ने किया है। पुलिस आरोपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश करेगी।

विज्ञापन

साक्षी से साहिल की डेढ़ साल की दोस्ती
बाहरी-उत्तरी जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि साहिल ने पूछताछ में बताया कि वह साक्षी को एक-डेढ़ वर्ष से जानता था। पिछले चार महीने से उसकी दोस्ती थी। वारदात वाले दिन 27 मई से एक दिन पहले साहिल को बाजार में साक्षी, उसकी सहेली और दोस्त अजय उर्फ झबरू से मिले। 

साक्षी के दोस्त अजय ने उड़ा था साहिल का मजाक
यहां पर अजय ने उसका अश्लील मजाक उड़ाया। साथ ही साक्षी से दूर रहने की धमकी दी थी। मजाक उड़ाने पर आरोपी आगबबूला हो गया था। मौके से जाने के बाद उसने नशा किया। इसके बाद उसने तय किया किया साक्षी, उसकी सहेली व अजय में जो भी मिल गया उसकी वह हत्या कर देगा। आरोपी को साक्षी अपने सहेली के घर जाते हुए मिल गई। साक्षी के दोस्तों ने भी शुरुआती पूछताछ में साहिल का मजाक उड़ाने की बात मानी है।

चाकू के वार से साक्षी के ज्यादातर अंग हो गए थे फेल
शरीर पर मिले चाकू के 16 निशानदूसरी तरफ साहिल ने साक्षी के ऊपर चाकू से इतने वार किए कि उसके शरीर के कई अंग फेल हो गए थे। चाकू से वारों से खून का रिसाव भी बहुत ज्यादा हो गया था। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने पुलिस को बताया है कि साक्षी के ज्यादातर अंग फेल हो गए थे। अंग फेल होने व खून के ज्यादा बहने से साक्षी की मौत हो गई। 
विज्ञापन

पुलिस ने मांगी जल्द पोस्टमार्टम की रिपोर्ट
डॉक्टरों ने पुलिस को बताया है कि साक्षी के शरीर पर चाकू के 16 घाव पाए गए है। डॉक्टरों का ये भी कहना है कि आरोपी साक्षी पर पत्थरों से भी हमला किया था। इस कारण चाकू के घाव मिट गए थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस ने डॉक्टरों से जल्द ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने के लिए कहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस को साक्षी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अगले सप्ताह में मिल जाएगी। साहिल काफी दिनों से चाकू साथ लेकर चलता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें