फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी के कत्ल से तीन मिनट पहले: तेज चाल... पार की रोड फिर उसी गली में जा पहुंची साक्षी, CCTV फुटेज आए सामने

Wed, 31 May 2023 09:43 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि छानबीन के दौरान सामने आया पहला वीडियो आठ सेकेंड का है। इसमें साक्षी मुख्य सड़क पर तेज कदमों से जाती हुई दिख रही है। दूसरा वीडियो 14 सेकेंड का है।
विज्ञापन
Sakshi murder Case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साक्षी हत्याकांड में बुधवार को वारदात से चंद मिनट पहले के दो नए सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। दोनों में साक्षी तेज कदमों से जाती हुई दिख रही है। दोनों ही वीडियो बी-ब्लॉक, जेजे कॉलोनी शाहबाद डेयरी के बताए जा रहे हैं। पुलिस दोनों वीडियो के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि साहिल एरिया के एक लोकल किशन गैंग से जुड़ा हुआ था। गैंग का एरिया में खासा आतंक है। सूत्रों का कहना है कि साहिल ने साक्षी की उसी जगह मारा, जहां एक दिन पहले अजय उर्फ झबरू ने उसे साक्षी से दूर रहने के लिए धमकाया था। वारदात के समय मौके पर मौजूद लोगों ने किशन गैंग के डर से कुछ न बोलने की बात कही है।

मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि छानबीन के दौरान सामने आया पहला वीडियो आठ सेकेंड का है। इसमें साक्षी मुख्य सड़क पर तेज कदमों से जाती हुई दिख रही है। दूसरा वीडियो 14 सेकेंड का है। उसमें साक्षी मेन रोड को पारकर उसी गली में घुसती हुई दिख रही है, जहां उसकी हत्या हुई।

हत्याकांड से महज तीन मिनट पहले के इस फुटेज को कब्जे में लेकर पुलिस हत्याकांड की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं। पुलिस अधिकारियों ने करीब एक दर्जन से ज्यादा कैमरों की फुटेज को कब्जे में लिया है। उसके आधार पर पुलिस पड़ताल कर रही है।  मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि वारदात के समय साक्षी सहेली नीतू के बच्चे के जन्मदिन में जाने के लिए अपनी सहेली भावना के घर उसे बुलाने आई थी। वारदात के समय वह वहां खड़े होकर भावना का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन

और लोगों की हो सकती है गिरफ्तारी
पुलिस साहिल से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हत्याकांड के समय उसके आसपास उसके गैंग के कौन-कौन लोग मौजूद थे। सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसकी पड़ताल की जा रही है। पुलिस इसके लिए लोकल इंटेलिजेंस की भी मदद ले रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले में और भी लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें