सागर सरोहा बूट कैम्प के जरिए कई गेमिंग कंटेंट क्रिएटर्स को एक प्लेटफार्म दिलाने की तैयारी में लग गए हैं, जिसमें उनका साथ धीरज जोरवाल भी देंगे। इस कैम्प के जरिए उन गेमर्स को बढ़ावा दिया जाएगा, जिनके पास गेमिंग खेलने के लिए किसी तरह का कोई रिसोर्स उपलब्ध नहीं है।
सागर बताते हैं कि बूट कैम्प में गेमर्स को बुलाकर उन्हें गेम खेलने के लिए इक्विपमेंट्स दिए जाएंगे। साथ ही, इन गेमिंग की तकनीक और उन्हें किस तरीके से खेलना है। इसकी ट्रेनिंग भी दी जाएगी, जिससे वह खुद की एक स्पोर्ट्स टीम बनाएंगे। वहीं, वह अलग-अलग फेमस गेम्स के टूर्नामेंट का आयोजन करवाएंगे, जिसमें क्रिएटर्स भाग ले सकेंगे।
इससे क्रिएटर्स को एक ब्रांड भी मिल सकेगा। सागर की इस पहल से गेमिंग इंडस्ट्री को काफी बढ़ावा मिलेगा। वहीं, छोटे कंटेंट क्रिएटर्स भी अपनी स्किल्स को अच्छे से डेवेलप कर पाएंगे। बता दें कि, उत्तर प्रदेश के जिले बागपत में बड़ौत शहर से ताल्लुक रखने वाले सागर ने गेमिंग इंडस्ट्री के लिए काम करने के साथ-साथ कई बड़े-बड़े बॉलीवुड से लेकर यूट्यूब स्टार्स के काम को मैनेज किया है।
वहीं, सागर नेट मीडिया, देसी मेलोडीज और रेड आउल गेमिंग कंपनी को भी एसोसिएटेड करते हैं। उनकी जर्नी की बात करें तो, उन्होंने 2016 में अपने दम पर अलग-अलग चीजों पर एक्सपेरिमेंट करना शुरू किया। इसके बाद उनकी मेहनत रंग लाई, और 2018 में उन्हें मुंबई में कई गानों की मार्केटिंग को संभालने का मौका मिला।
2019 में उन्होंने चंडीगढ़ में दिलराज नंधा के साथ नेट मीडिया की शुरुआत की, जहां उन्होंने कई पंजाबी गाने प्रोड्यूस किए। उन्होंने जानी, बप्राक, सुखे, जस्सी गिल, दर्शन रावल, हरदेव संधू के साथ भी काम किया है। साथ ही, देसी मेलोडीज़ ने भी यूट्यूब पर कई गाने अपलोड किए हैं, जो काफी वायरल हुए।
अक्षय कुमार का आपको गाना "फिलहाल" तो याद ही होगा, जिसे यूट्यूब पर 950 मिलियन व्यूज के साथ पसंद किया गया था। सागर ने इसमें भी बतौर प्रोड्यूसर और आर्टिस्ट मैनेजर के रूप में काम किया था। वहीं, वह आगे कई म्यूजिक लेबल जैसे सोनी म्यूजिक, टाइम्स म्यूजिक, देसी मेलोडीज, सारेगामा म्यूजिक, बिगबैंग म्यूजिक और जी म्यूजिक के गानों के लिए काम कर रहे हैं।