-दिलशाद गार्डन के एल ब्लॉक में एक महिला से 10 लोग संक्रमित हुए थे। इसमें एक मोहल्ला क्लीनिक का डॉक्टर शामिल था। इस डॉक्टर से उसकी पत्नी और बच्ची भी संक्रमित हुई थी।
-दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में एक महिला रेजीडेंट डॉक्टर से 18 नर्स संपर्क में आने के बाद संक्रमित हुईं। कैंसर के चार मरीज, एक सुरक्षा गार्ड, एक तीमारदार एक-दूसरे से संपर्क में आने के बाद संक्रमित हुए। 18 में से एक गर्भवती नर्स से उसके दो वर्षीय बेटे को संक्रमण हुआ। दो कैंसर मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि बाकी अस्पताल में भर्ती हैं।
यहां के 57 स्वास्थ्यकर्मी क्वारंटीन
सफदरजंग अस्पताल की तरह दिल्ली के डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल में एक संक्रमित महिला की मौत के बाद 57 स्वास्थ्य कर्मचारियों को क्वारंटीन करना पड़ा। इसमें एक स्पेशलिस्ट डाक्टर, 1 मेडिकल ऑफिसर, 6 सीनियर रेजिडेंट, 3 रेजिडेंट, 10 जुनियर रेजिडेंट, 28 नर्सिंग ऑफिसर, 1 डायलिसिस करने वाला कर्मचारी, 1 ईसीजी करने वाला कर्मचारी और 8 नर्सिंग अर्दली शामिल हैं। इन सभी की जांच बृहस्पतिवार से शुरू होगी। 16 अप्रैल की सुबह साढ़े 11 बजे ई ब्लॉक जहांगीरपुरी से 40 वर्षीय निवासी महिला सामान्य समस्या बताकर अस्पताल में भर्ती हुई थी, जिसे मेडिसिन वार्ड-1 में भर्ती किया। उसने डॉक्टरों से काफी कुछ छिपाया, जिस कारण अस्पताल में सामान्य मरीजों की तरह उपचार किया गया। महिला ने 18 अप्रैल शाम 4 बजे दम तोड़ दिया। इसके बाद रिपोर्ट आने पर प्रबंधन के होश ही उड़ गए।