फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

“जनरेशन इक्वल“ थीम पर होगा 16वां रयान इंटरनेशनल फेस्टिवल, 13 से 17 दिसंबर तक चलेगा कार्यक्रम

Sat, 14 Dec 2019 04:32 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Ryan International Childrens Festival - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रायन इंटरनेशनल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस 13 से से 17 दिसंबर 2019 तक तालकटोरा स्टेडियम और राष्ट्रीय बाल भवन, नई दिल्ली में 16वें रायन इंटरनेशनल चिल्ड्रन फेस्टिवल की मेजबानी कर रहा है। “जनरेशन इक्वल“ थीम पर आधारित इस भव्य फेस्टिवल में राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय बच्चों की 300 से अधिक प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को लैंगिक पूर्वाग्रहों से उबरने के लिए सशक्त बनाते हुए एक समान पीढ़ी का जश्न मनाना है।

विज्ञापन


13 से 17 दिसंबर तक चलने वाले इस पांच दिवसीय फेस्टिवल में 20 से अधिक देशों; रूस, जर्मनी, चेक गणराज्य, पैराग्वे, पोलैंड, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, भारत, ईरान, लातविया, लिथुआनिया, मोरक्को, स्लोवेनिया नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका और थाईलैंड आदि के 150 से अधिक स्कलों से 15000 प्रतिभागी शामिल हैं। 

फेस्टिवल में भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों के शास्त्रीय व समकालीन नृत्य सिक्वेंस, लोकगीत, नाटक, संगीत नाटक और कठपुतली शो जैसी प्रस्तुतियों के साथ-साथ कार्यशालाएं, प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटकों का एक समृद्ध रूप भी शामिल रहेगा। पांचो ही दिन राजनयिकों, राजदूतों, नौकरशाहों सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रख्यात व्यक्तित्व युवा सांस्कृतिक राजदूतों के विश्वास को बढ़ावा देने के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज करायेंगे। 
विज्ञापन


16वे रायन इंटरनेशनल फेस्टिवल के विषय में डॉ ग्रेस पिंटो (प्रबंध निदेशक, रायन गु्रप) ने कहा, ‘हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विज़न ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ ने इस फेस्टिवल की थीम ‘जेनेरेशन इक्वल’ को प्रेरित किया है।इस वर्ष समाज में मौजूद लैंगिक समानता और रूढ़ियों पर ध्यान केन्द्रित किया गया है। 

रायन में हमारा मानना है कि लड़कों और लड़कियों के लिए इस तरह की पूर्वनिर्धारित भूमिकाएं, बच्चों को उनकी पूरी क्षमता विकसित करने की बजाये सीमित कर रही हैं। इस फेस्टिवल के माध्यम से हम इन रूढ़ियों को तोड़ते हुए, बच्चों को अपने जुनून का पालन करने के लिए सशक्त बनाने का लक्ष्य रखते हैं।’’ 

उन्होंने कहा कि ‘‘इस भव्य समारोह के माध्यम से भारतीय छात्रों को दुनिया भर के बच्चों के साथ मेजबानी, प्रदर्शन और बातचीत करने का एक अवसर देगा। हमारे छात्रों को इस तरह का अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शन प्रदान करने का यह अच्छा प्रयास है। जिसके लिए हम प्रभु यीशु मसीह को उनके निरंतर आशीर्वाद और डॉ. ए. एफ. पिंटो (अध्यक्ष, रायन ग्रुप) के दृष्टिकोण का आभार व्यक्त करते हैं।’’
विज्ञापन


कार्यक्रम की अधिक जानकारी www.ryanicf.com पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें