नई दिल्ली। डीडीसीए अंडर-19 लीग 2026-27 में आरआर जिमखाना क्रिकेट क्लब ने अल्पाइन क्रिकेट क्लब को पांच रन से हराकर जीत दर्ज की। द्वारका के छावला स्थित हरियाणा क्रिकेट अकादमी ग्राउंड में खेले गए इस मैच में आरआर जिमखाना के नैतिक माथुर ने आठ ओवर में 42 रन देकर दो विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
आरआर जिमखाना ने 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 366 रन बनाए। टीम की ओर से दक्ष ड्राल ने 114 गेंदों में 143 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 22 चौके और तीन छक्के शामिल रहे। वहीं नैतिक माथुर ने 63 गेंदों पर 95 रन बनाकर पारी को मजबूती दी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अल्पाइन सीसी की ओर से चरण एस बघेल ने 144 गेंदों में 188 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 31 चौके और एक छक्का लगाकर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। अन्य बल्लेबाज उनका साथ नहीं निभा सके। निर्धारित 50 ओवर में अल्पाइन की टीम 361 रन पर पांच विकेट ही बना सकी और मुकाबला पांच रन से हार गई। ब्यूरो