फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीवीवी के 11वीं के छात्र टैबलेट से करेंगे पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालयों के 11वीं के छात्रों को पढ़ाई करने के लिए टैबलेट दिए जाएंगे। इन टैबलेट में शिक्षा पर आधारित एप व शिक्षण सहायक सामग्री अपलोड होगी। टैबलेट पर पढ़ाई से छात्रों को प्रोत्साहन मिलेगा और पढ़ाई में मदद होगी। दिल्ली की शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने की दिशा में सरकार की ओर से यह कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल दिल्ली सरकार ने बीती जनवरी में सरकारी स्कूल के छात्रों को टैबलेट देने का फैसला किया था। उस समय कुछ छात्रों को यह उपलब्ध भी कराए गए थे। इससे पहले लगभग 60 हजार शिक्षकों को भी टैबलेट दिए गए थे। टैबलेट देेने का उद्देश्य छात्रों की पढ़ाई को आसान बनाने के साथ-साथ उन्हें हाइटेक बनाना भी है।
अब सीबीएसई दसवीं बोर्ड का रिजल्ट आ चुका है और ग्यारहवीं के बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है। ऐसे में अब राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय (आरपीवीवी) के बच्चों को यह टैबलेट दिए जा रहे हैं। शिक्षा निदेशालय ने आरपीवीवी के स्कूल प्रमुखों को कहा है कि वह निदेशालय के आईटी विभाग से टैबलेट की व्यवस्था करें।
विज्ञापन

निदेशालय ने स्कूल के कंप्यूटर साइंस (टीजीटी) शिक्षकों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि छात्रों को टैबलेट के साथ टैबलेट कवर, ओटीजी केबल व ईयर फोन उपलब्ध कराएं जाएं। यह शिक्षक ही टैबलेट में शिक्षा संबंधित ऐप जैसे ई-पाठशाला व अन्य सहायक सामग्री इंस्टॉल करके देंगे। वहीं, छात्रों को तकनीकी सहायता उपलब्ध कराएंगे। कोई दिक्कत आती है तो वह शिक्षा निदेशालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें