फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: आरपीएफ ने 57 किलो गांजे के साथ दो तस्कर पकड़े, कीमत बताई जा रही 28 लाख से ज्यादा

Sat, 08 Nov 2025 01:04 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

तुनु शेख और रामिरुल नाम के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें अब्दुल रहमान निवासी सिकंदराबाद द्वारा सप्लाई किया गया था। गांजे को शहवा डेयरी दिल्ली में पहुंचाना था।
विज्ञापन
गांजे के साथ पकड़े गए तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरपीएफ ऑपरेशन नारकोस के तहत नई दिल्ली स्टेशन से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कुल 57 किलोग्राम गांजा (कैनबिस) बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 28.5 लाख आंकी गई है। आरपीएफ की टीम ने शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4/5 पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। 

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तुनु शेख और रामिरुल के रूप में हुई है। दोनों के पास से दो ट्रॉली बैग और दो बैकपैक बरामद हुए। इनकी जांच में 16 पैकेट गांजा मिला, जिनका कुल वजन 57 किलो था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह सिकंदराबाद से अवैध रूप से ट्रेन संख्या 12723 से दिल्ली गांजा लाए थे। यह गांजा उन्हें अब्दुल रहमान निवासी सिकंदराबाद द्वारा सप्लाई किया गया था। गांजे को शहवा डेयरी दिल्ली में पहुंचाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें