फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: रोप स्कीपिंग खिलाड़ी गोली चलाने के मामले में गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी हासिल कर चुका है पदक

Mon, 14 Jun 2021 08:33 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी की पहचान मोहन गार्डन निवासी पंकज (22) के रूप में हुई। वह वर्ष 2019 में दुबई में आयोजित इंटर स्कूल रोप स्कीपिंग चैंपियनशिप में रजत पदक प्राप्त किया था।
विज्ञापन
arrest - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहन गार्डन थाना पुलिस ने दहशत फैलाने के लिए एक युवक के घर पर गोलीबारी करने के मामले में रोप स्कीपिंग के एक खिलाड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रोप स्कीपिंग की कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक हासिल कर चुका है। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसका एक युवक से झगड़ा हो गया था। जिसकी मदद करने वाले को डराने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी की पहचान मोहन गार्डन निवासी पंकज (22) के रूप में हुई। वह वर्ष 2019 में दुबई में आयोजित इंटर स्कूल रोप स्कीपिंग चैंपियनशिप में रजत पदक प्राप्त किया था। पांच मई को मोहन गार्डन के सिद्धात्री एंक्लेव में एक महिला बीना के घर पर गोलीबारी की सूचना पुलिस को मिली। 

जांच में पता चला कि आरोपी बाइक से आए थे। तकनीकी जांच से पंकज और राहुल नाम के युवक की पहचान हुई। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने पंकज को गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से एक पिस्टल मिला। साथ ही पुलिस ने उसके निशानदेही बाइक बरामद कर लिया। 
विज्ञापन


पूछताछ में उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी निखिल नाम के युवक से झगड़ा हुआ था। बीना का बेटा गौतम निखिल की मदद कर रहा था। गौतम को डराने के लिए वह उसके घर पर गोलीबारी की थी। पुलिस पंकज के दोस्त की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें