फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कोरोना की ये हेल्पलाइन जल्द होगी बंद, अभी भी रोजाना आते हैं सैकड़ों फोन

Mon, 14 Jun 2021 07:47 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना के मामले कम पड़ते देख दिल्ली सरकार ने दिल्ली स्वास्थ्य निदेशालय से चल रही कोरोना हेल्पलाइन को बंद करने का निर्णय लिया है...  
विज्ञापन
दिल्ली के अस्पताल - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार जहां एक ओर कोरोना की तीसरी लहर से जूझने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का आधारभूत ढांचा मजबूत करने का काम कर रही है, वहीं अब दिल्ली स्वास्थ्य निदेशालय से काम कर रही उस हेल्पलाइन सेवा को बंद करने की तैयारी है जिसने इस आपातकाल में लोगों की भारी सेवा की। दिल्ली स्वास्थ्य निदेशालय से चौबीसों घंटे संचालित हो रही कोरोना की इस हेल्पलाइन सेवा के 10 नंबर लोगों के लिए बेहद मददगार साबित हुए। यहां पर हर महीने 45 से 50 हजार कॉल्स तक आईं। लेकिन अब इन्हें बंद करने का निर्णय ले लिया गया है।     

क्यों है जरूरी

इस हेल्पलाइन सेवा से जुड़े एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर कमजोर जरूर पड़ गई है, लेकिन इसके बाद भी अभी भी कुछ लोग बीमार पड़ रहे हैं। लोग अभी भी इन नंबरों पर फोन कर मदद मांग रहे हैं। अभी भी यहां रोजाना 700 से एक हजार कॉल्स तक आती हैं। लोग आने-जाने के लिए वैक्सीन लगवाने की जरूरत के साथ-साथ पोस्ट कोरोना सिंड्रोम से उबरने के लिए भी मदद मांग रहे हैं।

ये नंबर होंगे बंद

दिल्ली स्वास्थ्य निदेशालय से 24 घंटे चलने वाली इस हेल्पलाइन में 10 नंबर काम करते हैं। तीन शिफ्ट में लगभग 25 ट्रेंड नर्सें यहां से लोगों की फोन के जरिये सेवा करती हैं। ये नंबर हैं- 22391014, 22301028, 22302441, 22307135, 22307133, 22304568, 22307745, 22307145, 22300012 और 22300036। उपयोगिता कम होते देख सरकार इन्हें बंद करने की योजना बना रही है।  

1031 पर नहीं मिलती अपेक्षित जानकारी

दिल्ली स्वास्थ्य निदेशालय की हेल्पलाइन बंद होने के बाद भी लोग 1031 के नंबर पर कॉल कर किसी भी सूचना की जानकारी ले सकेंगे। लेकिन सेवा से जुड़े जानकारों का कहना है कि 1031 सेवा के लिए काम कर रहे लोग नॉन-मेडिकल फील्ड से होते हैं। वे केवल कुछ लिखित सूचनाओं को ही लोगों तक पहुंचा पाते हैं। जबकि दिल्ली स्वास्थ्य निदेशालय से चल रही हेल्पलाइन को ट्रेंड नर्सें चला रही थीं, जो मेडिकल फील्ड में 10 से 30 साल तक का अनुभव रखती हैं। स्पष्ट है कि वे लोगों को ज्यादा बेहतर तरीके से जानकारी दे सकती हैं।

सेवा बंद न करने की अपील

ऑल इंडिया नर्सेज फेडरेशन की जनरल सेक्रेटरी जीके खुराना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर इस सेवा को जारी रखने की अपील की है। उन्होंने बताया है कि यह सेवा इस समय और कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर लोगों की आशंकाओं को दूर रखने के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें