फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: रोहिंग्या मुसलमानों को दिल्ली में कहीं बसने नहीं देंगे - मंजिंदर सिंह सिरसा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहिंग्या मुसलमानों को दिल्ली में कहीं बसने नहीं देंगे - मंजिंदर सिंह सिरसा
विज्ञापन


नई दिल्ली। पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमानों को दिल्ली सरकार किसी सूरत में दिल्ली में बसने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल रोहिंग्याओं और बांग्लादेशी मुसलमानों को बसाना चाहते हैं। आम आदमी पार्टी चाहे जितना रोहिंग्याओं के साथ खड़ी हो, दिल्ली सरकार गंदी राजनीति के खिलाफ लड़ेगी। वे जंतर मंतर पर हुई आम आदमी पार्टी की रैली के जवाब में बोल रहे थे।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी अवैध वोट की खातिर दिल्ली में अवैध रूप से रोहिंग्या मुसलमानों की झुग्गियां बसा रही थी। अब दिल्ली सरकार ऐसी अवैध बस्तियों को तोड़ने का काम कर रही है। रोहिंग्या मुसलमान दिल्ली में लगातार अपराध कर रहे हैं। बहन बेटियों का जीना मोहाल कर रखा है। अवैध रूप से जींस की फैक्ट्रियां लगा रहे हैं। ऐसी अवैध झुग्गियों और फैक्ट्रियों को दिल्ली से हटाया जा रहा है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल से कहा कि वे चाहें तो रोहिंग्याओं को अपने घर में बसा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें