फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: संदिग्ध उग्रवादियों से जुड़े मामले में बरामद रॉकेट लांचर नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली के नरेला इलाके में सेना, दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ (स्पेशल सेल) और फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की संयुक्त टीम द्वारा चलाए जा रहे एक अभियान के तहत मणिपुर में गिरफ्तार दो संदिग्ध उग्रवादियों से जुड़े मामले में बरामद रॉकेट लांचर नष्ट किए गए।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बरामद हथियारों को जांच और निस्तारण के लिए दिल्ली लाया गया था। सूत्रों ने बताया कि ये हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री के उस जखीरे का हिस्सा थे, जिसे मामले के सिलसिले में मणिपुर में संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान बरामद किया गया था। उन्होंने बताया कि बरामद सामग्री में राइफल, सैकड़ों कारतूस, डेटोनेटर और अन्य विस्फोटक सामग्री शामिल थी। सूत्रों ने कहा कि विशेष प्रशिक्षित दल ने इस अभियान को अंजाम दिया और बरामद हथियारों को नियंत्रित तरीके से नष्ट किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें