फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: बिरयानी विक्रेता से लूटपाट, दो साल बाद आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिमी जिले में दो साल पहले स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बिरयानी विक्रेता को गोली मारकर मोबाइल लूटने के मामले में फरार आरोपी शुभम चौहान उर्फ शिवम को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त चंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 14 अगस्त 2024 की मध्यरात्रि को कुछ बदमाश आजादपुर फल मंडी में बिरयानी की दुकान चलाने वाले जैद को लूटना चाहते थे। जब जैद ने विरोध किया तो एक बदमाश ने उस पर गोली चला दी और उसका मोबाइल छीनकर भाग गए। इस मामले में महेंद्र पार्क थाने में केस दर्ज हुआ था। सोमवार को क्राइम ब्रांच को खबर मिली कि फरार शुभम अपने किसी जानने वाले से मिलने सराय पीपल थला की चौहान गली आने वाला है। इंस्पेक्टर संदीप स्वामी की टीम ने वहां जाकर उसे पकड़ लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें