फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर को बंधक बनाकर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। शास्त्री पार्क इलाके में झपटमारों का पीछा करने पर बदमाशों ने इंजीनियर को बंधक बनाकर लूट लिया। पीड़ित इंजीनियर की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

करावल नगर निवासी संदीप कुमार बृहस्पतिवार को सिग्नेचर ब्रिज से होते हुए बाइक से घर जा रहे थे। ब्रिज पार करने के बाद मोबाइल पर किसी का फोन आ गया। वह बाइक रोककर बात करने लगे। तभी दो झपटमार उनका मोबाइल छीनकर यमुना खादर की ओर भागने लगे। पीड़ित भी झपटमारों का पीछा करने लगा। इसी दौरान अन्य बदमाशों ने संदीप को बंधक बना लिया और चाकू मारने की धमकी देकर नकदी व कागजात लूट लिए। बदमाशों के जाने के बाद जब संदीप वापस बाइक के पास आए तो देखा कि बैग भी गायब था। इसमें लैपटॉप और अन्य सामान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें