कपिल मिश्रा ने परिवार को कहा कि पूरी दुनिया के 9000 लोगों ने अपना संदेश परिवार के लिए भेजा है और इन 9000 लोगों ने एक करोड़ रुपए इकट्ठा कर रिंकू शर्मा के परिवार की मदद की है।
मीडिया से बातचीत में कपिल मिश्रा ने मांग की मामले की जांच आतंकी हमले के तौर पर होनी चाहिए, क्योंकि घर में घुसकर मारा गया है। अपराधियों को तो फांसी होनी चाहिए। उन लोगों को भी सजा मिलनी चाहिए जिन्होंने अपराधियों के दिमाग में इतना जहर भरा है कि जो राम मंदिर के नाम पर चंदा मांगे उसकी घर में घुसकर हत्या कर दो।
कपिल मिश्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि देश विरोधी गतिविधि करने वाली दिशा रवि की गिरफ्तारी पर बयान देते हैं, लेकिन रिंकू शर्मा की हत्या पर उन्होंने कुछ भी नहीं कहना ठीक नहीं समझा।
दूसरी तरफ परिजनों ने मृतक की आत्मा की शांति के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया। परिजनों का कहना था कि रिंकू हर मंगलवार को यह पाठ करवाते थे। इसे आगे भी जारी रखा जाएगा।