फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: 54 लाख की लूट करने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ध्यानार्थ-बागपत, यूपी के लिए उपयोगी।
विज्ञापन

54 लाख की लूट करने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार

- 50 हजार रुपये का था इनाम, वांछित बदमाश 10 महीने से चल रहा था फरार

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हथियारों के बल पर दिनदहाड़े 54 लाख रुपये लूटने वाले बदमाश को मेरठ, यूपी से गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी जुगेश उर्फ योगेश की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा था। आरोपी पिछले 10 महीने से फरार चल रहा था। आरोपी के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी वारदात करने के लिए ऐसे लोगों के संपर्क में रहता था जो व्यवसायियों के यहां कैश लाने-ले जाने का काम करते हैं।

अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव के अनुसार सफदरजंग एंक्लेव निवासी प्राइवेट कंपनी का डिलीवरी एजेंट राकेश कुमार 54 लाख रुपये लेकर 13 अप्रैल, 2022 को प्रशांत विहार जा रहा था। बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर उससे नोटों से भरा बैग छीन लिया और भाग गए। वारदात की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। स्थानीय थाना पुलिस ने दो आरोपी सतपाल उर्फ काके और विजेंद्र उर्फ कबडी को गिरफ्तार कर लिया था। जुगेश वारदात के बाद से ही फरार था। कई महीने की जांच के बाद इंस्पेक्टर पवन कुमार की देखरेख में एसआई अनुज छिकारा, एसआई रविंद्र सिंह और अनिल सरोहा की टीम ने गांव सारूरपुर खेरकी जिला बागपत, यूपी निवासी जुगेश को मेरठ, यूपी से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि विजेंद्र सिंह ने डिलीवरी एजेंट के बारे में जानकारी जुटाई थी और जुगेश को दी थी। जुगेश ने दो अवैध पिस्टल का इंतजाम किया था। वारदात के लिए पल्सर बाइक सफदरजंग एंक्लेव से चुराई थी। आरोपी का बेटा सागर भी तिलक नगर का हिस्ट्री शीटर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें