नई दिल्ली। रेलवे ने ट्रेनों के पहियों को रफ्तार देनी शुरू कर दी है। यात्रियों की सुविधा के लिए 12 सितंबर से 80 और स्पेशल ट्रेनें चलने लगेंगी। बृहस्पतिवार से इन ट्रेनों से यात्रा के लिए आरक्षित टिकट की बुकिंग की शुरुआत हो जाएगी। इनमें से करीब एक दर्जन ट्रेनें नई दिल्ली से संचालित होंगी। ट्रेन संख्या 06527/06528 बंगलूरू-नई दिल्ली-बंगलूरू एसी स्पेशल ट्रेन 12 सितंबर को बंगलूरू से नई दिल्ली के लिए चलेगी। वापसी में यह ट्रेन नई दिल्ली से 14 सितंबर को चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 05483/05484 दिल्ली-अलीपुरद्वार-दिल्ली स्पेशल ट्रेन कटिहार तक जाएगी। ट्रेन संख्या 05933/05934 डिब्रूगढ़-अमृतसर-डिब्रूगढ ट्रेन 15 सितंबर को डिब्रूगढ़ से चलेगी व वापसी दिशा में अमृतसर से 18 सितंबर को चलेगी। रेलवे ने यह भी निर्णय लिया कि है कि जिन ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची लंबी हुई तो क्लोन ट्रेन चलाकर यात्रियों की राह आसान की जाएगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार 40 जोड़ी ट्रेनों को नोटिफाई कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को सभी रूट पर चलने वाली ट्रेनों के लिए आरक्षण की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। इनमें मुख्य रूप से गोरखपुर-दिल्ली-गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस, प्रयागराज-नई दिल्ली-प्रयागराज हमसफर एक्सप्रेस, कोटा-देहरादून-कोटा नंदा एक्सप्रेस, जबलपुर-अजमेर-जबलपुर दयोदया एक्सप्रेस, प्रयागराज-जयपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस, ग्वालियर-मडुआडीह-ग्वालियर बुंदेलखंड एक्सप्रेस, खजुराहो-कुरुक्षेत्र-खजुराहो एक्सप्रेस, बंगलूरू-मैसूर-बंगलूरू एक्सप्रेस, सिकंदराबाद-दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस, बंगलूरू कैंट-गुवाहाटी-बंगलूरू एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-अमृतसर-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर एक्सप्रेस, भागलपुर-दिल्ली-भागलपुर विक्रमशीला एक्सप्रेस, यशवंतपुर-बीकानेर-यशवंतपुर एक्सप्रेस, जयपुर-मैसूर-जयपुर एक्सप्रेस, इंदौर-नई दिल्ली-इंदौर एक्सप्रेस, अगरतल्ला-देवघर-अगरतला एक्सप्रेस, मधुपुर-दिल्ली-मधुपुर एक्सप्रेस, मैसूर-शोलापुर-मैसूर गोल गुंबज एक्सप्रेस, कानपुर-अनवरगंज-गोरखपुर चौरीचौरा एक्सप्रेस, वाराणसी-लखनऊ कृषक एक्सप्रेस, गोरखपुर-यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस, बलसाड-मुजफ्फरपुर-बलसाड श्रमिक एक्सप्रेस, चेन्नई-छपरा-चेन्नई एक्सप्रेस, हावड़ा-तिरूचिरापल्ली-हावड़ा एक्सप्रेस, कोरबा-विशाखापतनम-कोरबा एक्सप्रेस, इंदौर-हावड़ा-इंदौर एक्सप्रेस, कानपुर-भिवानी-कानपुर एक्सप्रेस, मुंबई-मनमाड-मुंबई एक्सप्रेस, पुरी-अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस, वाराणसी-नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, लखनऊ-नई दिल्ली-लखनऊ एक्सप्रेस, जयनगर-नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस, धनबाद-फिरोजपुर-धनबाद एक्सप्रेस, बंगलूरू-नई दिल्ली-बंगलूरू एक्सप्रेस आदि शामिल हैं।