फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: 19 वर्षीय महिला ने पिता पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप, एफआईआर दर्ज

Wed, 29 Sep 2021 06:34 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीड़ित महिला की वकील अक्षिता गोयल ने बताया कि आरोपी लगातार महिला को कॉल कर रहा था। इतना ही नहीं, यह जानते हुए कि मामला सुप्रीम कोर्ट के समक्ष लंबित है और इसमें एफआईआर दर्ज हो चुकी है, इसके बावजूद आरोपी ने मंगलवार को महिला को व्हॉट्सएप मैसेज भेजा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

19 वर्षीय महिला द्वारा अपने पिता पर पूर्व में शारीरिक शोषण का आरोप लगाने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दी।
विज्ञापन


दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की ओर से पेश वकील ने न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर की अध्यक्षता वाली पीठ को बताया कि महिला मंगलवार को आयोग के कार्यालय गई थी और आर्थिक मदद मांग रही थी।

इस मामले की सुनवाई कर रही पीठ में न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और सी टी रविकुमार भी शामिल हैं। वकील ने उन्हें बताया कि दिल्ली महिला आयोग उसे वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। इसके लिए महिला से कुछ दस्तावेज मांगे गए हैं ताकि प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन


मालूम हो कि पीड़ित महिला ने अपने पिता के खिलाफ अंबाला (हरियाणा) में मामला दर्ज कराया था, जिसे दिल्ली स्थानांतरित करने के लिए उसने याचिका दाखिल की थी। सुप्रीम कोर्ट इसी याचिका पर सुनवाई कर रहा था।

वहीं, पीड़ित महिला की वकील अक्षिता गोयल ने बताया कि आरोपी लगातार महिला को कॉल कर रहा था। इतना ही नहीं, यह जानते हुए कि मामला सुप्रीम कोर्ट के समक्ष लंबित है और इसमें एफआईआर दर्ज हो चुकी है, इसके बावजूद आरोपी ने मंगलवार को महिला को व्हॉट्सएप मैसेज भेजा था।
विज्ञापन


मामले को सुनते हुए पीठ ने पुलिस से इसपर ध्यान देने को कहा। इसपर दिल्ली पुलिस ने कहा कि वे याचिकाकर्ता को हर संभव सुरक्षा मुहैया कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें