फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपार्टमेंट और सुधारात्मक परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने दसवीं व बारहवीं में कंपार्टमेंट प्राप्त करने वाले व अपने अंकों में सुधार के इच्छुक छात्रों के लिए मंगलवार से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी। इसके लिए छात्र 22 सितंबर तक पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

जिन छात्रों की कंपार्टमेंट आई थी उनके लिए जल्द ही परीक्षा आयोजित की जाएगी। छात्रों के लिए इम्प्रूवमेंट(सुधारात्मक परीक्षा) भी आयोजित की जाएगी। इसमें ऐसे छात्र बैठ सकते हैं, जिनके कोरोना महामारी के कारण कुछ विषयों के पेपर नहीं हुए। ऐसे छात्रों को बोर्ड की ओर से उन विषयों में अंक दिए गए। ऐसे छात्रों को अपने स्कूल प्रमुख से संपर्क करना होगा।
बोर्ड की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि इन परीक्षाओं में प्राप्त अंकों को फाइनल माना जाएगा। भले ही उन्हें पहले ज्यादा अंक मिले हों। बोर्ड ने 10 जुलाई को रिजल्ट जारी किया था। उसके बाद कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण 10वीं व 12वीं की एक से 14 जुलाई तक प्रस्तावित परीक्षाओं को रद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें