फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: संक्रमण सिकुड़ने से रेड जोन भी हुए कम, तीन महीने में 48 हजार की आई कमी

Tue, 31 Aug 2021 01:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली के 11 जिलों में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 172 है। दक्षिण पूर्वी दिल्ली में एक भी रेड जोन नहीं है, जबकि पूर्वी दिल्ली में चार, मध्य दिल्ली में एक और उत्तर पूर्वी दिल्ली में छह ऐसे क्षेत्र हैं। नई दिल्ली जिले में सबसे ज्यादा 54 कंटेनमेंट जोन हैं। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में कोरोना के काबू में आने के बाद पिछले तीन महीने में कंटेनमेंट जोन की संख्या में 48 हजार की कमी आई है। इस साल दूसरी लहर के दौरान मई में रेड जोन 48,177 तक पहुंच गए थे। यह संख्या अब सिर्फ 172 रह गई है। दिल्ली के 11 जिलों में दक्षिण पूर्वी जिला कंटेनमेंट जोन मुक्त हो चुका है, जबकि सबसे अधिक रेड जोन नई दिल्ली जिले में हैं। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली के 11 जिलों में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 172 है। दक्षिण पूर्वी दिल्ली में एक भी रेड जोन नहीं है, जबकि पूर्वी दिल्ली में चार, मध्य दिल्ली में एक और उत्तर पूर्वी दिल्ली में छह ऐसे क्षेत्र हैं। नई दिल्ली जिले में सबसे ज्यादा 54 कंटेनमेंट जोन हैं। 

उत्तरी दिल्ली में 21, दक्षिण दिल्ली में 26, पश्चिमी दिल्ली में 18, शाहदरा में 17, उत्तर पश्चिम दिल्ली में 12 और दक्षिण पश्चिम दिल्ली में 13 रेड जोन हैं। इस साल अब तक 12 मार्च को सबसे कम 488 कंटेनमेंट जोन दर्ज किए गए थे। हालांकि उस दिन भी किसी एक जिले में 0 कंटेनमेंट जोन दर्ज नहीं था। इस लिहाज से देखें तो इस साल अब कंटेनमेंट जोन की संख्या सबसे कम है। 
विज्ञापन


संक्रमण बढ़ने की स्थिति में फिर बढ़ाई जाएगी संख्या
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस समय केवल 100 मरीज ही घरों में आइसोलेशन में इससे चलते ही कंटेनमेंट जोन भी कम हो गए हैं। पिछले दो महीने में रेड जोन लगातार कम किए जा रहे हैं। कई इलाके ऐसे भी हैं जहां संक्रमण का एक भी मामला नहीं है। 
विज्ञापन

वहां से कंटेनमेंट जोन पूरी तरह खत्म किए जा चुके हैं। फिलहाल कोरोना से हालात पूरी तरह काबू में है, लेकिन अगर अगली संभावित लहर आती है तो फिर से नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा और रेड जोन की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें