फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bird Flu Delhi: बर्ड फ्लू के चलते अनिश्चितकाल के लिए बंद हुआ लाल किला, पर्यटक नहीं कर सकेंगे दीदार

Tue, 02 Feb 2021 05:09 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लाल किला दिल्ली। - फोटो : PTI
विज्ञापन
आम जनता और पर्यटक अब दिल्ली स्थित लाल किले का दीदार नहीं कर सकेंगे। जारी आदेश के तहत लाल किले को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। दिल्ली सेंट्रल के डीएम ने मंगलवार को इसको लेकर एक आदेश जारी किया है. आदेश में कहा गया है कि लाल किला और आसपास के इलाके में बर्ड फ्लू के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए परिसर को आम जनता और पर्यटकों के लिए बंद किया जा रहा है.
विज्ञापन


वहीं इससे पहले भी लाल किले को बर्ड फ्लू के चलते बंद किया गया था। प्रशासन ने 19 जनवरी से 26 जनवरी तक के लिए आम लोगों की एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया था. बता दें कि हर साल 22 जनवरी से 26 जनवरी तक लाल किले को बंद रखा जाता है। लेकिन इस बार बर्ड फ्लू के चलते बंद किया गया था। 


बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद बंद किया गया था लाल किला
बता दें कि लाल किला परिसर में एक कौवे की बर्ड फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। इसको देखते हुए लाल किले को आगामी 26 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद गणतंत्र दिवस पर किसान ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा भड़क गई थी। अब फिर से बर्ड फ्लू के चलते लाल किले को बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन







15 कौवे मृत पाए गए थे
दिल्ली सरकार के पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. राकेश सिंह के मुताबिक लाल किला परिसर में कुछ दिन पहले 15 कौवे मृत पाए गए थे। एक नमूने को  जांच के लिए भोपाल और जालंधर भेजा गया गया था जिसमें बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। उन्होंने कहा था कि दिल्ली सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार पशुपालन विभाग की टीम लगातार पार्कों में निगरानी बनाए हुए हैं और अधिक से अधिक सैंपल इकट्ठा कर रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें