फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: 24 घंटे की बारिश ने एक साथ तोड़े दो रिकॉर्ड, 61 साल बाद इतने बरसे बदरा

Tue, 19 Oct 2021 01:25 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में रविवार रात से सोमवार सुबह तक रुक-रुक कर तेज और हल्की बारिश होती रही। इस कारण दो रिकॉर्ड भी बने। अक्तूबर माह में अब तक हुई बारिश का 61 साल का रिकॉर्ड टूटा है, वहीं एक दिन में सर्वाधिक बारिश होने का 65 साल का भी रिकॉर्ड बना।
विज्ञापन
बारिश के बाद जलभराव से परेशान हुए दिल्लीवासी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में 24 घंटे की बारिश ने एक साथ दो रिकॉर्ड तोड़े हैं। जहां अक्तूबर माह में अब तक हुई बारिश का 61 साल का रिकॉर्ड टूटा है, वहीं एक दिन में सर्वाधिक बारिश होने का 65 साल का भी रिकॉर्ड बना है। इस बार अक्तूबर माह में 94.6 मिमी बारिश हो गई है। इससे पहले वर्ष 1960 में 93.4 मिमी बारिश हुई थी। ऑल टाइम रिकॉर्ड वर्ष 1954 में 238.2 मिमी बारिश का है। 

विज्ञापन


एक दिन में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड एक अक्तूबर में 1954 में बना था, जब 172.7 मिमी बारिश हुई थी। जबकि इस बार 87.9 मिमी बारिश हुई है। सोमवार सुबह 8.30 बजे तक 87.9 मिमी व शाम साढ़े पांच बजे तक 0.4 मिमी बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश लोदी रोड में 85.5 मिमी, आयानगर में 70.1 मिमी, पालम में 56.1 मिमी, रिज में 54 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिल्ली-एनसीआर में रविवार से शुरू हुआ बारिश का दौर सोमवार को थमा। रविवार रात से सोमवार सुबह तक रुक-रुक कर तेज और हल्की बारिश होती रही। इस कारण से तापमान में भी खासी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अब बारिश का दौर खत्म होगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी और दिल्ली में रात की हल्की सर्दी की दस्तक हो जाएगी। 

अक्तूबर माह में औसतन बारिश का रिकॉर्ड
वर्ष    बारिश
1954 238.2 मिमी
1956   236.2 मिमी
1910   185.9 मिमी
2021   94.6 मिमी
1960   93.4 मिमी
विज्ञापन


24 घंटे में बारिश का रिकॉर्ड
वर्ष    बारिश
1954 172.7 मिमी
1910 152.4 मिमी
1956  111.0 मिमी
2021 87.9   मिमी 


तापमान में नौ डिग्री की गिरावट
दिल्ली में हुई तेज बारिश ने तापमान में भी खासी गिरावट की है। अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री तक लुढ़क गया। तापमान में इतनी बड़ी गिरावट से सर्दी का अहसास हुआ। सोमवार को अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


पूर्वानुमान: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह हल्की धुंध रहेगी। 
अधिकतम तापमान: 23.9 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 20.1 डिग्री सेल्सियस
19 अक्तूबर को सूर्यास्त: शाम 5 बजकर 48 मिनट
20 अक्तूबर को सूर्योदय: सुबह 6 बजकर 25 मिनट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें