फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 वर्ष का तोड़ा रिकॉर्ड, 18 वें दिन कड़ाके की ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। पुरवा हवाओं की वजह सेे मंगलवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई, बावजूद इसके लगातार 18 वें दिन कड़ाके की ठंड महसूस की गई। राजधानी में वर्ष 1997 के बाद यह पहला ऐसा मौका है जब इतने दिन लगातार सर्दी का प्रकोप रहा। लोदी रोड में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सफदरजंग में 4.8 और अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सोमवार रात से 14-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वाली हवा की वजह से मंगलवार सुबह से ही कोहरे का असर कम होने लगा। नतीजतन सुबह के वक्त निकली धूप, दोपहर बाद तक रही, जिससे अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटों के मुकाबले करीब 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पालम में न्यूनतम तापमान 4.1 और आया नगर में 4.2 दर्ज किया गया। दिसंबर माह के दौरान औसत अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार सुबह हल्का कोहरा रहेगा, जबकि दो जनवरी की दोपहर बाद से अगले दिन तक दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें