फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर ने नौवीं कक्षा की छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म

Sun, 08 Dec 2019 06:51 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Social Media
विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिले में नौवीं की कक्षा की एक छात्रा ने पड़ोस में रहने वाले किशोर पर उसे अगवा कर रातभर बंधक बनाने और तीन-चार दोस्तों संग सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस सामूहिक दुष्कर्म की बात से इंकार कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि एक ही लड़के ने दुष्कर्म को अंजाम दिया है। उसे हिरासत में ले लिया गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि वह दलित समाज से हैं। आरोपी इलाके के दबंग परिवार का लड़का है। आरोपी के परिजन व समाज के अन्य लोग लगातार पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव डाल रहे हैं। पुलिस मामले की जांच करने की बात कर रही है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता सपना (15) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ दक्षिण पूर्व जिले की एक कालोनी में रहती है। इसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह अपनी बुआ व दादी के साथ रहती है। वह पास के सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा है।
विज्ञापन


आरोप है कि एक दिसंबर को वह अपनी दादी की दवाई लेने घर से निकली थी। इस बीच पड़ोस में रहने वाले किशोर ने उसे बंधक बना लिया। आरोपी डरा-धमका कर उसे पड़ोस के एक मकान में ले गया। वहां आरोपी ने सपना को एक कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। रात 11 बजे आरोपी वहां पहुंचा और उसने पीड़िता को पीने के लिए पानी दिया। पानी पीकर पीड़िता अपने होश खोने लगी तो आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया।

आरोप है कि बेहोशी की हालत में कई लड़कों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। सुबह छह बजे पीड़िता किसी तरह वहां से भागकर अपनी सहेली के घर पहुंची। वहां उसने अपनी सहेली से स्कूल की यूनिफॉर्म मांगी और उसे पहनकर वह स्कूल पहुंची। घर पहुंचने पर उसकी तबीयत बिगड़ी तो बुआ को उसने सारी बात बताई। इसके पुलिस को सूचना दी गई।

तीन दिसंबर को मेडिकल कराने के बाद नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म, अगवा करने समेत अन्य धाराओं में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। मामले की छानबीन के बाद पुलिस अधिकारी एक ही लड़के द्वारा दुष्कर्म करने की बात कह रहे हैं। आरोपियों के धमकाने और समझौते की बात पर भी पुलिस जांच कराने की बात कर रही है।

परिजनों का आरोप है कि एक दिसंबर को वह थाने गए थे तो पुलिस ने सुबह आने की बात कर उन्हें वापस भेज दिया था। परिवार रात भर सपना की तलाश करता रहा। अगले दिन जब वह मिली तो उसने सारी बात परिवार को बताई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें