फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ महिलाओं से दुष्कर्म करने वाला प्रिंसिपल गिरफ्तार, लिखना चाहता था किताब

Mon, 14 Sep 2020 01:03 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आरोपी धावल त्रिवेदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आठ महिलाओं का अपहरण कर उनसे दुष्कर्म करने वाले प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया है। पीड़िताओं में किशोरियां भी शामिल हैं। एमए पास दोषी अपनी आपराधिक जिंदगी पर ‘दस परफेक्ट वीमेन इन माई लाइफ’ लिखना चाहता था। पुलिस से बचने के लिए उसने कई बार अपना हुलिया, नाम व रहने की जगह बदलीं। सीबीआई, मुंबई ने आरोपी धवल त्रिवेदी की गिरफ्तारी पर पांच लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। वह अगस्त 2018 से फरार था। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को उसे हिमाचल के सोलन से गिरफ्तार कर सीबीआई, मुंबई को सूचना दे दी है।

विज्ञापन


अपराध शाखा डीसीपी मोनिका भारद्वाज ने बताया कि धवल त्रिवेदी उर्फ मुख्तियार सिंह उर्फ सतनाम सिंह, उर्फ सुरजीत सिंह (50) को थाना पदधारी, राजकोट गुजरात में पोक्सो के केस में उम्रकैद की सजा हो चुकी है। वह 15 दिन के पेरोल पर बाहर आया तो उसने इसी तरह की वारदात को थाना चोटिला, गुजरात में अंजाम दे दिया। इस पर कोर्ट आरोपी को किसी भी हालत में गिरफ्तार करने के आदेश दिए। जांच सीबीआई के डीएसपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई। सीबीआई, मुंबई के तहत गुजरात भी आता है। सीबीआई, मुंबई ने एक मई, 2019 को धवल त्रिवेदी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया।

दरअसल आरोपी नाबालिग बच्चियों को ट्यूशन के बहाने बुलाकर उनका यौन शोषण करता था। सीबीआई ने उसकी गिरफ्तारी पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर नीरज चौधरी व एसआई सुरेन्द्र राणा को पता लगा कि आरोपी बद्दी, सोलन (हिमाचल प्रदेश) में छिपा है और एक फैक्टरी में पहचान छिपाकर गार्ड की नौकरी कर रहा है। पुलिस वहां पहुंची तो पता लगा कि आरोपी दो दिन पहले ही नौकरी छोड़ चुका है। आखिरकार एसआई सुरेन्द्र, एएसआई यतेन्द्र मालिक व गुलाब सिंह ने धवल त्रिवेदी को गिरफ्तार कर लिया। वह गुजरात में एक स्कूल में प्रिंसिपल व शिक्षक भी रहा है।
विज्ञापन


थाने, महाराष्ट्र में जन्मा धवल त्रिवेदी गुजरात यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी में एमए पास है। पिता वडोदरा में दर्शनशास्त्र के प्रोफसर थे। इसने वर्ष 1996 में शादी की। पहली पत्नी की मौत हो गई तो 1998 में दूसरी शादी की। दूसरी पत्नी से बेटी है। वर्ष 2000 में दूसरी पत्नी से अलग हो गया। सीआईडी, गुजरात ने कोर्ट में जो चार्जशीट दाखिल की है, उसके हिसाब से धवल त्रिवेदी ने नाबालिग बच्चियों समेत आठ महिलाओं का अपहरण किया। शादी का झांसा देकर उन्हें कुछ साल अपने पास रखता था और फिर छोड़ देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें