फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: रंग-ए-ग़ज़ल में संगीत, कव्वाली और कहानी का होगा संगम

विज्ञापन
विज्ञापन
रंग-ए-ग़ज़ल में संगीत, कव्वाली और कहानी का होगा संगम
विज्ञापन

नई दिल्ली। राजधानी में कला और संस्कृति प्रेमियों के लिए इस महीने खास शाम का आयोजन होने जा रहा है। रंग-ए-गजल कार्यक्रम 21 नवंबर को लोदी कॉलोनी स्थित लोक कला मंच में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य संगीत, शब्द और अभिव्यक्ति को एक ही मंच पर संजोकर दर्शकों को एक संवेदनशील और आत्मीय अनुभव देना है।
विज्ञापन



शाम की शुरुआत होगी अभिलाषा ओझा की प्रस्तुति गीत और नग्मे से। गायिका अभिलाषा अपनी मधुर आवाज में विविध रचनाएं प्रस्तुत कर माहौल को सुरीला बनाएंगी। इसके बाद दर्शक अफताब कादरी की सूफियाना कव्वाली से रूबरू होंगे, जो अपने अंदाज और सुरों से श्रोताओं को आध्यात्मिक अनुभूति कराएगी। कार्यक्रम का एक और खास हिस्सा होगा केना श्री का स्टोरीटेलिंग एक्ट, जिसमें वे जीवन की छोटी-बड़ी कहानियों को कलात्मक रूप से पेश करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें