फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: बीते 11 साल में सबसे ठंडा दिन रहा सोमवार

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, साल 2011 में 15.4 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया था
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने राजधानी में ठंडक बढ़ा दी है। ऐसे में सोमवार का दिन बीते 11 साल में और इस मौजूदा सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार, साल 2011 में 15.4 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

ऐसे में सुबह से ही मौसम में ठंडक बनी हुई थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे दिन में सूरज की गर्मी का हल्का अहसास हुआ लेकिन लोगों को दिन में भी ठंड महसूस हो रही थी। यह पहली बार है कि दिन के समय भी दिल्लीवासियों को सिहरन महसूस हुई। अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत से 3.6 डिग्री अधिक है। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 95 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 36 प्रतिशत रही। सोमवार को लोधी रोड सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम पारा 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, आया नगर में 9.4, पालम में 10.9 और रिज में न्यूनतम पारा 9.5 दर्ज किया गया। आईएमडी का अनुमान है कि मंगलवार को सुबह धुंध व कोहरा रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 26 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें