रामअबतार उर्फ रामू उर्फ श्यामलाल
- फोटो : अमर उजाला
नवादा, दिल्ली में रहने वाले एक बुजुर्ग रामअबतार उर्फ रामू उर्फ श्यामलाल(63) ने 35 वर्ष की उम्र में वाहन चोरी की थी और अब 63 वर्ष की उम्र में गिरफ्तार हुए हैं। कोर्ट ने आरोपी को वर्ष 1996 में भगोड़ा घोषित कर दिया था। मंदिर मार्ग थाना पुलिस ने आरोपी को 24 वर्ष बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर तिहाड़ जेल भेज दिया गया है।
नई दिल्ली जिला डीसीपी डा. ईश सिंघल के अनुसार पल्लवी चंद्रा की शिकायत पर वाहन चोरी का मामला वर्ष 1993 में आरके पुरम थाने में दर्ज हुआ था। आरोपी ने पल्लवी की मारूति कार चुरा ली थी। आरोपी ट्रायल के दौरान कोर्ट में पेश नहीं हुआ तो पटियाला कोर्ट ने 12 जुलाई, 1996 को भगोड़ा घोषित कर दिया था। मंदिर मार्ग थाने में तैनात एसआई जय सिंह, एएसआई इंद्र सिंह और हवलदार चंदर की टीम आरोपी बुजुर्ग को तलाश कर रही थी।
इस टीम ने कई महीनों की जांच के आरोपी रामअबतार को लालाजी का ढ़ाबा, गंगाराम अस्पताल के पास, राजेन्द्र नगर से 18 मार्च को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को ड्यूटी एमएम के सामने पेश किया गया। कोर्ट ने उसे तिहाड़ जेल भेज दिया।