रमजान के महीने में ग्रामीणों क्षेत्रों में लग रहे बिजली के कटो ने लोगों को रूलाकर रख दिया हैं। लोगों को पुराने शेडयूल के तहत भी बिजली नहीं मिल पा रही है। कट लगने के बाद घंटो घंटो बिजली के दर्शन नही हो पाते हैं। इसके कारण आम लोगों के साथ साथ राजेदारों को भारी परेशानी से जूझना पड़ रहा है।
हाजी इसमाईल, जमादीन, पूर्व सरपंच अतर अली, पप्पू खांन, तालिब हुसैन, परवेज आलम, शेर मौ0, आदि ने बिजली उपभोक्ताओं ने बताया की रमजान के महीनें में सरकार ने 24 घंटे का बिजली शेडयूल जारी किया हुआ है।
लेकिन क्षेत्र में पुराने शेडयूल के तहत भी ग्रामीणों को बिजली नहीं मिल पा रहीं है। अधोषित कटो ने परेशान करकर रखा हुआ हैं। प्रात दिन निकलने से पहले ही बिजली गुल हो जाती हैं।
जिसके दर्शन दोपहर बाद तक नहीं होते है। उक्त लोगों को कहना है की सहरी व इयिरी के वक्त भी बिजली गायब रहती है। जिसके कारण लोगों को भारी जहमत उठानी पड़ रहीं है।
बिजली उपभोक्ताओं का कहना था कि रमजान के महीनें से पहले ग्रामीणों को दिन रात में 14 घंटे बिजली मिल रही थी। लेकिन अब रमजान के महीनें में 24 घंटे के शेडयूल होने के बाद भी उन्हें पुराने शेडयूल के तहत भी बिजली नहीं मिल रही है। लोगों ने निगम के अधिकारियों से बिजली व्यवस्था को सुधारने की मांग की हैं। ताकि रमजान के महीनें में लोगों को परेशानी न उठानी पडे।
जब इस बारे में बिजली घर के जेई राजेन्द्र से बात की तो उन्होंने बताया तावडू बिजली घर में ऑवर लोड की समस्या बनी हुई है। जिसके कारण कट लगाए जा रहे है। रमजान के महीनें में ग्रामीणों को प्रयाप्त बिजली उपलब्ध कराने का प्रयास जारी है।