फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: राम केवट संवाद और पंचवटी निवास का हुआ मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। कोंडली स्थित जय श्री हनुमंत रामलीला कमेटी की ओर से शनिवार को मंच पर राम केवट संवाद और पंचवटी निवास का प्रसंग दिखाया गया। मंच पर राम, लक्ष्मण और सीता सहित अन्य पात्रों का अभिनय देखने लायक था। राम केवट संवाद के दौरान राम और उनके भक्त के बीच का भावपूर्ण संवाद दर्शकों के हृदय को छू गया। दर्शक रामलीला के हर दृश्य को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। पंचवटी निवास के दृश्य में राम, लक्ष्मण और सीता के वनवास का भाव अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कमेटी के संरक्षक कुलदीप कुमार, अध्यक्ष वीर सिंह प्रधान, महामंत्री बिल्लू अग्रवाल, डॉक्टर सतवीर शर्मा, रविंद्र कुमार और कमलेश कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन



सीता, राम और लक्ष्मण ने किया गंगा पार
पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के सीबीडी ग्राउंड में बालाजी रामलीला कमेटी की रामलीला ने दर्शकों को एक बार फिर भक्ति और कला के अद्भुत संगम से रूबरू कराया। शनिवार का मंचन भगवान श्रीगणेश की आरती से शुरू हुआ। गणपति वंदना से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया और दर्शकों ने तालियों से स्वागत किया। मंचन का प्रारंभ केवट प्रसंग से हुआ, जिसमें भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण वनगमन के लिए गंगा पार करते हैं। कलाकारों ने इसे इतनी भावपूर्ण शैली में पेश किया कि दर्शकों की आंखें नम हो गईं। महर्षि वाल्मीकि का आश्रम और अयोध्या का दृश्य मंचित हुआ, जिसमें भरत और शत्रुघ्न का नगर प्रवेश और माता कैकेई के साथ भावपूर्ण संवाद ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वनगमन, निषादराज से राम का मिलन, पंचवटी कुटिया निर्माण और जंगल जीवन का दृश्य दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें