फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का अलर्ट: दिल्ली-एनसीआर में फिर होगी बरसात, बीती रात भी गिरी थीं राहत की बूंदें

Fri, 09 Jul 2021 08:05 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईएमडी ने दक्षिण दिल्ली, हरियाणा के गोहाना एवं रोहतक, उत्तर प्रदेश के रामपुर, चंदौसी, सहसवान और राजस्थान के नागर में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने के साथ-साथ 20-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान जताया था।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग ने एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। विभाग के अनुसार अगले 2 घंटों के दौरान एनसीआर (मानेसर, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा) खतौली, मोदीनगर, हापुड़ (यूपी), भिवाड़ी (राजस्थान) के आसपास और आसपास के क्षेत्रों में 20-40 किमी / घंटा की गति के साथ हवाओं के बीच हल्की से मध्यम तीव्रता के गरज के साथ बारिश होगी।

विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को कल रात भी राहत मिली। राजधानी और इसके आस पास के इलाकों में गुरुवार को रात में जमकर बारिश हुई। दिनभर झुलसती गर्मी से राहत को हुई बारिश ने लोगों को राहत का अहसास कराया।

आईएमडी ने दक्षिण दिल्ली, हरियाणा के गोहाना एवं रोहतक, उत्तर प्रदेश के रामपुर, चंदौसी, सहसवान और राजस्थान के नागर में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने के साथ-साथ 20-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान जताया था।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा था। दिल्ली में बृहस्पतिवार को इस महीने चौथे दिन लू चली।

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, शहर में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिल्ली में एक जुलाई को पारा 43.1 डिग्री सेल्सियस, दो जुलाई को 41.3 डिग्री सेल्सियस और सात जुलाई को 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी की घोषणा तब की जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा हो। सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। आर्द्रता का स्तर 40 प्रतिशत दर्ज किया गया।

आईएमडी ने शाम में दक्षिण दिल्ली, हरियाणा के गोहाना एवं रोहतक, उत्तर प्रदेश के रामपुर, चंदौसी, सहसवान और राजस्थान के नागर में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने के साथ-साथ 20-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान जताया है।

आईएमडी ने यह भी अनुमान जताया है कि शुक्रवार को गरज के साथ बारिश हो सकती है तथा अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम पारा 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शाम छह बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 161 था।

एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें