राजधानी में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश का असर रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की रैली की तैयारियों पर भी पड़ा है। बारिश के कारण मैदान में कई जगह जलभराव हो गया है, जबकि पूरा मैदान कीचड़ में तब्दील हो गया है।
राजधानी में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश का असर रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की रैली की तैयारियों पर भी पड़ा है। बारिश के कारण मैदान में कई जगह जलभराव हो गया है, जबकि पूरा मैदान कीचड़ में तब्दील हो गया है। इससे रैली के लिए की जा रही व्यवस्थाओं में बाधा आ रही है। शुक्रवार को बारिश के बीच एमसीडी के कर्मचारी मैदान से पानी निकालने में जुटे रहे। वहीं, दूसरी ओर कीचड़ और गीली जमीन के बीच रैली के लिए कुर्सियां लगाने का काम जारी रहा।
विज्ञापन
मैदान में जगह-जगह पानी जमा होने से आयोजन स्थल की स्थिति खराब हो गई है। बारिश के कारण मिट्टी गीली होने से कई हिस्सों में कीचड़ फैल गया है। ऐसे में रैली में शामिल होने आने वाले लोगों के बैठने और आवाजाही की व्यवस्था करना आयोजकों के लिए चुनौती बन गया है। मैदान में जहां पानी भरा हुआ है, वहां निगम कर्मचारी जल निकासी के प्रयास कर रहे हैं, ताकि रैली से पहले मैदान को इस्तेमाल के लायक बनाया जा सके।
शुक्रवार को मैदान में एक तरफ एमसीडी कर्मचारियों की टीमें पानी निकालने में लगी दिखाई दीं, वहीं दूसरी तरफ रैली की तैयारियों के तहत कुर्सियां लगाने और अन्य व्यवस्थाएं करने का काम चलता रहा। हल्की बूंदाबांदी के बीच कर्मचारी लगातार मैदान से पानी हटाने में जुटे रहे। हालांकि, बारिश थमने के बावजूद जमीन गीली होने और कीचड़ फैलने से तैयारियों में मुश्किलें बनी हुई हैं।