फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने बाजार मूल्य से आधी कीमत में तैयार की पीपीई किट, डॉक्टरों को कराएगा उपलब्ध

Sun, 19 Apr 2020 09:38 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
PPE KIT - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट्स (पीपीई) किट बनाने में रेलवे ने बड़ी सफलता हासिल की है। बाजार में बिकने वाले पीपीई किट से महज आधे मूल्य पर रेलवे किट तैयार कर रहा है। 

विज्ञापन


बाजार में जहां इसकी कीमत एक हजार रुपये से भी अधिक है वहीं, रेलवे इसे महज 447 रुपये में तैयार कर रहा है। टेक्सटाइल व स्वास्थ्य मंत्रालय के सहयोग से पीपीई ऐसे कपड़े से तैयार किया जा रहा है जो रक्त और शरीर के तरल पदार्थ के लिए अभेद्य होगा।

रेलवे के इंजीनियरों ने ही वर्कशॉप में पीपीई किट तैयार किया है। उत्तर रेलवे के प्रिंसिपल चीफ मेकेनिकल इंजीनियर अरुण अरोड़ा ने बताया कि जल्द ही 20 हजार पीपीई किट को डॉक्टरों समेत हेल्थ वर्कर्स को मुहैया कराया जाएगा। 
विज्ञापन


जगाधरी वर्कशॉप में बने प्रोटो टाइप इस किट को डीआरडीओ की लैब से गुणवत्ता मानकों पर जांच के बाद मंजूरी दे दी गई है। उत्तर रेलवे मिशन मोड में पीपीई तैयार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें