फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिसकर्मी पर पिटाई का आरोप

Sun, 19 Apr 2020 09:19 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

आनंद पर्वत इलाके में एक युवक की अज्ञात लोगों ने पिटाई कर दी। गंभीर हालत में उसे आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त सुनील सिंह (38) के रूप में हुई है। परिजनों ने किसी पुलिसकर्मी पर सुनील की पिटाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने फिलहाल गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सोमवार को मेडिकल बोर्ड से सुनील के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस के मुताबिक सुनील परिवार के साथ राजस्थानी कॉलोनी, पटेल नगर में रहता था। बृहस्पतिवार शाम को किसी अज्ञात शख्स ने सुनील की बुरी तरह पिटाई कर दी।

देर रात सुनील का भांजा घायल अवस्था में उसे लेकर आरएमएल अस्पताल पहुंचा। शुक्रवार को इलाज के दौरान सुनील की मौत हो गई। पूछताछ के दौरान अजीत ने पुलिस को बताया है कि किसी पुलिसकर्मी ने उसके मामा की पिटाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें