फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहांगीरपुरी में फिर तनाव: शरारती तत्वों ने मोहल्ले में जमकर मचाया उत्पात, कई वाहनों में की तोड़फोड़

Wed, 08 Jun 2022 11:09 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दो दिनों पहले कुछ लोगों के बीच हुई कहासुनी को लेकर जहीर नाम का एक शख्स और उसके साथी कुछ लड़कों को खोजने के लिए मोहल्ले में घुसे थे। वे कथित रूप से नशे में थे और इलाके में पहुंचकर पत्थरबाजी करने लगे।
विज्ञापन
पत्थरबाजी से क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक बार फिर तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान हुई हिंसा का मामला आभी लोग भूले भी नहीं हैं कि मंगलवार रात पत्थरबाजी की जानकारी मिली। बुधवार सुबह इससे संबंधित एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें कॉलोनी के अंदर घुसकर कुछ शरारती तत्व पत्थरबाजी करते दिख रहे हैं। इस फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


डीसीपी उत्तर पश्चिम, उषा रंगरानी ने बताया कि महेंद्र पार्क पुलिस स्टोशन में लड़ाई-झगड़े और पथराव की घटना को लेकर शिकायत की गई थी। दो दिनों पहले कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई थी, जिसे लेकर जहीर नाम का एक शख्स और उसके साथी कुछ लड़कों को खोजने आए थे। वे कथित रूप से नशे में थे और इलाके में पहुंचकर पत्थरबाजी करने लगे जिससे तीन वाहनों के शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए थे।

उन्होंने बताया कि इस मामले में जहांगीरपुरी में रहने वाले विशाल और वीरू नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस झगड़े का कोई सांप्रदायिक कोण नहीं है क्योंकि दोनों समूह एक ही समुदाय से संबंधित हैं। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें