फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से मोबाइल झपटकर भाग रहे बदमाश को लोगों ने दबोचा, पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। कैलाश कॉलोनी मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार को लोगों ने एक झपटमार को पकड़ लिया। झपटमार एक युवती से उसका मोबाइल लूटकर भाग रहे थे। तभी उनकी स्कूटी कुछ दूरी पर फिसल गई। यह देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने बदमाश को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी।
विज्ञापन

दक्षिण-पूर्वी जिले के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि शुक्रवार शाम पीसीआर कॉल के जरिये पता चला कि एक युुवती अपने एक परिचित के पास गढ़ी गांव आई थी। वापस जाते समय वह संत नगर रेड लाइट के पास खड़ी कैब का इंतजार कर रही थी। तभी एक स्कूटी पर दो बदमाश आए। पीछे बैठे बदमाश ने उसका मोबाइल झपटना चाहा, लेकिन उसने फोेन मजबूती से पकड़ रखा था।
मोबाइल लूटने में असफल होने पर दोनों युवती के पास आए और पीछे बैठे बदमाश ने उसका हाथ मरोड़कर मोबाइल लूट लिया लेकिन भागते समय स्कूटी फिसलने से दोनों गिर गए। पीड़िता ने शोर मचाया तो लोगों ने स्कूटी चला रहे आरोपी साहिल आलम को दबोच लिया और जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे आरोपी पिंकू कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें