फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: आईपीयू–कनाडा विवि से साझेदारी, छात्रों को दोहरी डिग्री का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
-इस साझेदारी के तहत दोनों संस्थान अनुसंधान, संयुक्त प्रकाशनों और छात्र, संकाय आदान-प्रदान पर सहयोग करेंगे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) कनाडा के विश्वविद्यालय के साथ ड्यूल (दोहरी) डिग्री प्रोग्राम शुरू कर सकता है। आईपीयू ने शैक्षिक सहयोग और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ाने के लिए शुक्रवार को कनाडा की इंटरनेशनल बिजनेस यूनिवर्सिटी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी के तहत दोनों संस्थान अनुसंधान, संयुक्त प्रकाशनों और छात्र, संकाय आदान प्रदान पर एक दूसरे का सहयोग करेंगे।

समझौते पर आईपीयू के रजिस्ट्रार डॉ. कमल पाठक और कनाडियन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष और कुलपति डॉ. असिमा वर्जिना ने हस्ताक्षर किए। आईपीयू के अंतरराष्ट्रीय मामले विभाग की निदेशक प्रो. विजिता सिंह, और आईपीयू के विकास विभाग के निदेशक प्रो. प्रो. एके सैनी भी उपस्थित थे। इस समझौते के तहत अनुसंधान छात्रों की सह-पर्यवेक्षण और सेमिनार-सम्मेलनों में भागीदारी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीयू कुलपति पद्मश्री प्रो डॉ. महेश वर्मा ने कहा, इस विश्वविद्यालय के साथ दोहरी डिग्री कार्यक्रम शुरू करने को लेकर भी चर्चा चल रही है। उन्होंने कहा, कि इस समझौते से शैक्षिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें