फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: मेट्रो स्टेशनों पर लिखे खालिस्तान समर्थक नारे, वीडियो बनाकर हैंडलर को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन आरोपी गिरफ्तार, मोटी रकम का लालच मिला था
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। जहांगीरपुरी और शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में पानीपत निवासी सुमित उर्फ रफ्तार, गुरदासपुर निवासी सुमित कुमार उर्फ काका और होशियारपुर निवासी गुरप्रीत शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने प्रतिबंधित संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) और खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे थे।



पुलिस का कहना है कि आरोपियों को एक एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग एप के जरिये कथित हैंडलर से निर्देश मिले थे। इसके बदले उन्हें मोटी रकम देने का लालच दिया गया था। आरोपियों ने नारे लिखने के बाद उनकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की और कथित हैंडलर को भेजी।
विज्ञापन




डीसीपी नारा चैतन्य ने बताया कि एसीपी राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर अनुकूल पंवार और परवीन कुमार की टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान की। जांच में पता चला कि 29 अक्तूबर को जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास फर्श पर नारे लिखे गए थे। इसके अगले दिन 30 अक्तूबर को शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-2 की सीढ़ियों की अंदरूनी दीवार पर इसी तरह के नारे लिखे मिले।
विज्ञापन




हैंडलर ने भेजे थे नारों के टेम्पलेट
पुलिस के अनुसार, सुमित कुमार उर्फ काका मामले में मुख्य भूमिका में था। वह लुधियाना और गुरदासपुर में खालिस्तान समर्थक विचारधारा से जुड़े कुछ लोगों के संपर्क में आया था। आरोप है कि इसी दौरान एक हैंडलर ने उसे एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग एप डाउनलोड करने और उसके जरिये दिए गए निर्देशों पर काम करने को कहा। हैंडलर ने उसे नारों के टेम्पलेट भेजे थे। दिल्ली के प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर इन्हें लिखने के बदले रकम देने की बात कही गई थी। इसके बाद सुमित ने गुरप्रीत और सुमित उर्फ रफ्तार को अपने साथ शामिल कर लिया। पुलिस के मुताबिक, तीनों 28 अक्तूबर को दिल्ली पहुंचे। सुमित ने जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन पर नारे लिखने के बाद उनका वीडियो बनाया और कथित हैंडलर को भेज दिया। वहीं, सुमित और गुरप्रीत ने शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन पर नारे लिखे। पूछताछ में सुमित ने समयपुर बादली इलाके में जीटीके बाईपास के पास भी इसी तरह के नारे लिखने की बात बताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें