फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह की पीड़ादायक सजा : युवक को अगवा किया, फिर पीटा और प्राइवेट पार्ट काटकर फेंक दिया

Fri, 24 Dec 2021 05:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आरोप है कि युवक के प्राइवेट पार्ट को काट दिया और उसे सागरपुर इलाके में फेंकने के बाद आरोपी फरार हो गए। बुधवार देर रात राहगीर की मदद से पुलिस को घटना की जानकारी मिली।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजौरी गार्डन इलाके में परिवार की मर्जी के खिलाफ भागकर शादी करने से नाराज युवती के परिवार वालों ने युवक को अगवा कर उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि युवक के प्राइवेट पार्ट को काट दिया और उसे सागरपुर इलाके में फेंकने के बाद आरोपी फरार हो गए। बुधवार देर रात राहगीर की मदद से पुलिस को घटना की जानकारी मिली।

विज्ञापन


युवक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने उसके बयान पर अगवा कर जान से मारने की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 22 वर्षीय पीड़ित सपरिवार रघुवीर नगर में रहता है। 

उसका सागरपुर की रहने वाली 20 वर्षीय युवती से करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने अपने परिवार वालों को शादी करने के लिए राजी करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने मना कर दिया। युवक युवती भागकर 21 दिसंबर को जयपुर पहुंचे।
विज्ञापन


वहां दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली। शादी करने के बाद 22 दिसंबर को दोनों दिल्ली पहुंचे और राजौरी गार्डन इलाके में रुके थे। इस बात की भनक युवती के परिजनों को लग गई।

राजौरी गार्डन पहुंचकर युवती के परिजन दोनों को अपने साथ सागरपुर ले गए। आरोप है कि वहां पर युवक के साथ मारपीट की गई। फिर युवक को दूसरी जगह ले जाकर धारदार हथियार से उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया गया। इसके बाद युवक को सागरपुर के एक जंगल में फेंक दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें