फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: प्रिंस गाजी को स्पेशल सेल को दो दिन की हिरासत में सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। पटियाला हाउस कोर्ट ने शनिवार को हाशिम बाबा के कथित सहयोगी मिस्बाह की हत्या के सिलसिले में फैजान उर्फ प्रिंस गाजी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को दो दिन की हिरासत में सौंप दिया। मिस्बाह की बृहस्पतिवार रात सीलमपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धांत सिहाग ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को प्रिंस की दो दिन की हिरासत सौंप दी। आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज एक एफआईआर में गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया था। जांच अधिकारी (आईओ) ने फैजान उर्फ प्रिंस गाजी की चार दिन की हिरासत की मांग करते हुए एक आवेदन दायर किया। आईओ ने आरोपी से बरामद एक पिस्टल और कारतूस भी पेश किया। प्रिंस गाजी की ओर से अधिवक्ता भानु मल्होत्रा और एमएम खान पेश हुए। पुलिस ने प्रिंस गाजी से पूछताछ करने और आरोपी व अपराध के अन्य संदिग्धों से बरामद हथियार के स्रोत का पता लगाने के लिए आरोपी की हिरासत मांगी। मिस्बाह की सीलमपुर में हत्या कर दी गई। आरोप है कि उसे मारने के लिए करीब 15 राउंड गोलियां चलाई गईं। गाजी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें