फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लालकिला मैदान में देखेंगी राम-रावण युद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
- श्री धार्मिक लीला कमेटी का पंडाल तैयार, सुरक्षा व्यवस्थाओं की विशेष तैयारियां शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी में दशहरे की तैयारियां जोरों पर है। इस बार विजयदशमी के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लालकिला मैदान के पास माधवदास पार्क में श्री धार्मिक लीला कमेटी के पंडाल में होने वाली भव्य रामलीला देखने पहुंचेंगी। कमेटी के महासचिव धीरजधर गुप्ता, सचिव प्रदीप शरण और प्रवक्ता रवि जैन ने बताया, उन्होंने राष्ट्रपति को औपचारिक न्योता भेजा था, जिसे उन्होंने मान लिया। इस दिन राष्ट्रपति राम-रावण युद्ध का लाइव मंचन भी देखेंगे।
विज्ञापन


धीरजधर गुप्ता ने बताया, राष्ट्रपति के आगमन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष तैयारियां की जा रही हैं। मैदान में दर्शक दीर्घा, वीआईपी गैलरी और मंच को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। देश के कई केंद्रीय मंत्री, सांसद और दिल्ली के बड़े नेता उपस्थित रहेंगे। कमेटी के सचिव प्रदीप शरण ने कहा, इस वर्ष राम-रावण युद्ध का मंचन अत्याधुनिक तकनीक और भव्य सेटअप के साथ प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि दर्शकों को पौराणिक कथा का जीवंत अनुभव मिल सके। हजारों श्रद्धालु इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनने के लिए पंडाल में जुटेंगे। प्रवक्ता रवि जैन ने बताया, इस तरह श्री धार्मिक लीला कमेटी का पंडाल न केवल राजधानी में, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी दशहरे के पर्व पर चर्चा का केंद्र बनने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें