फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवीण का कातिल गिरफ्तार: दुष्कर्म के प्रयास में असफल होने पर की थी हत्या, 19 साल बाद लगा पुलिस के हाथ

Sun, 12 Mar 2023 11:24 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

घटना वाले दिन वह प्रवीण के घर पहुंचा, नौकर ने दरवाजा खोला। उसने नौकर को कुछ सामान लेने के लिए बाजार भेज दिया। उसके बाद वह प्रवीण से जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने और शिकायत करने की धमकी देने पर आरोपी महिला का गला घोंट दिया और वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में 19 साल पहले परिचित की पत्नी के दुष्कर्म का विरोध करने पर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने विष्णु गार्डन निवासी नरेंद्र (64) को पंचकुला, हरियाणा से गिरफ्तार किया है। नरेंद्र को अदालत ने इस मामले में भगोड़ा करार  दिया था।

विज्ञापन

 
पुलिस ने बताया कि 27 अगस्त 2004 में पश्चिम विहार इलाके में एक फ्लैट में महिला प्रवीण (35) की हत्या की जानकारी मिली। प्रवीण की गला घोंटकर हत्या की गई थी। उसके छाती और घुटने में खरोंच के निशान पाए गए। प्रवीण ऑल इंडिया रेडियो में काम करने वाले गुलशन की दूसरी पत्नी थी। मृतक के नौकर के जरिए पता चला कि नरेंद्र ने वारदात की है। इसके बाद से आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला। उसके खिलाफ भगोड़े के तौर पर कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है। जांच के दौरान 10 मार्च को पंचकुला से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 


आरोपी महिला की सुंदरता से था प्रभावित
आरोपी मूल रूप से दिल्ली के कृष्णा नगर का रहने वाला है। सातवीं तक पढ़ाई करने के बाद वह सेल्समैन का काम करता था। उसके एक बेटा और दो शादीशुदा बेटियां हैं। वह प्रवीण के पति गुलशन को 1997 से जानता था। गुलशन भी कृष्णा नगर में रहता था। इसके बाद गुलशन विष्णु गार्डन में शिफ्ट हो गया था। 

 

विज्ञापन

साल 2004 में पटेल नगर में एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात गुलशन से हुई थी। वहां उसे गुलशन की दूसरी शादी करने की जानकारी मिली। उसकी पत्नी की खूबसूरती देख वह काफी प्रभावित हुआ और उसके नजदीक आने की कोशिश करने लगा। वह विष्णु नगर में रहने लगा। घटना वाले दिन वह प्रवीण के घर पहुंचा, नौकर ने दरवाजा खोला। उसने नौकर को कुछ सामान लेने के लिए बाजार भेज दिया। उसके बाद वह प्रवीण से जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने और शिकायत करने की धमकी देने पर आरोपी महिला का गला घोंट दिया और वहां से फरार हो गया।

 

घर लौटने पर नौकर ने मालकिन को अचेत देखा और घर आया आरोपी फरार था। आरोपी ने बताया कि वह वहां से सीधे घर पहुंचा और अपने परिवार के साथ जम्मू चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें