फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन का नाम होगा सुप्रीम कोर्ट, मुकरबा चौक का नाम भी बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन करने का फैसला किया है। आगामी एक महीने के भीतर दिल्ली मेट्रो इससे जुड़ी कार्यवाही पूरी कर लेगा जिसके बाद नाम में परिवर्तन होगा। मंगलवार को प्रेस कान्फ्रेंस में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि राज्य नाम प्राधिकरण की बैठक में तीन बड़े फैसले लिए गए, जिनमें से एक ब्लू लाइन के प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर कर सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन करने का फैसला भी शामिल है। यह मेट्रो स्टेशन सुप्रीम कोर्ट के पास स्थित है। सुप्रीम कोर्ट के डिप्टी रजिस्ट्रार (एजी) अनिल कुमार शर्मा ने सरकार को नाम बदलने का प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन

वहीं मुकरबा चौक और फ्लाईओवर का नाम बदलकर कारगिल हीरो शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा करने का फैसला लिया गया। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि कुछ समय पहले ही शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के परिजनों से मुलाकात हुई थी। उस दौरान तय हुआ था कि दिल्ली वालों को प्रेरणा देने के लिए शहीद कैप्टन के नाम पर कुछ कार्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि करीब 30 से 35 फीसदी लोग इस चौक से होकर गुजरते हैं। इससे काफी असर पड़ेगा।
एक सवाल के जवाब में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि हम स्थानों के नाम ऐसे नहीं बदल रहे हैं। किसी स्थान का नाम किसी राजनीतिक व्यक्ति के नाम पर नहीं रखा गया है। जो नाम बदले गए हैं, वह वहां की सोसायटी या व्यक्ति के नाम पर हैं। शहीद बत्रा चौक पर कोई व्यक्ति आता है और उनसे प्रेरणा लेकर गुजरता है, तो यह बड़ी बात है।
विज्ञापन

इन जगहों को अब नए नाम से जानेंगे लोग
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि एमजी मार्ग का नाम भी बदला गया है। अब एमजी मार्ग को आचार्य तुलसी मार्ग के नाम से जाना जाएगा। यहां से भी बार-बार नाम बदलने की मांग उठ रही थी। इसके लिए अखिल भारतीय अनुव्रत न्यास की तरफ से प्रस्ताव आया था। वहीं, रानी बाग मार्केट गोल चक्कर का नाम बदल कर महर्षि दयानंद चौक कर दिया है। यह मार्ग गुरु विरजानंद और महात्मा हंसराज मार्ग से जुड़ता है। लाजपत नगर फ्लाई ओवर का नाम बदल कर श्री झूले लाल सेतु किया गया है। इसके लिए विधायक मदन लाल की तरफ से मांग की गई थी। इसी तरह, शक्ति नगर चौक का नाम बदल कर भगवान महावीर चौक किया गया है। जैन कॉलोनी, वीर नगर के एसएस जैन सभा की तरफ से यह मांग की गई थी। महरौली से बदरपुर मार्ग को अब आचार्य श्री महाप्रज्ञा मार्ग के नाम से जाना जाएगा। इसके लिए अखिल भारतीय अनुव्रत न्यास की तरफ मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें